Saturday, March 29, 2025
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर, 27 मार्च...

Weather Update : हरियाणा में गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर, 27 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानिए- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल और धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगी हैं। वहीं विभाग के मुताबिक 27 मार्च को मौसम एक बार करवट लेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है साथ ही साथ सम्पूर्ण मैदानी राज्यों हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगभग एक पखवाड़े से पहले ही एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सम्पूर्ण भारत वर्ष में जलवायु परिवर्तन का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में आमतौर पर मौसम सुहावना बना रहता है अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े के अंत में आमतौर पर गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है । परन्तु इस साल मार्च महीने में ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।

वर्तमान परिदृश्य में क्योंकि दिन में सूर्य देव की चटक और चमकदार धूप खिली रहने और पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अभी भी सुबह के घटों में मीठी ठंड बनीं हुईं हैं। वहीं सोमवार को अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस से 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 मार्च को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार 27 मार्च तक तापमान में और अधिक वृद्धि होगी उसके बाद हल्की राहत के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज गति से धरातलीय (सतही) हवाएं चलेंगी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा से और गति 12-14 किमी प्रति घंटे की होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular