Sunday, December 21, 2025
Homeदेशमौसम अपडेट: हरियाणावासी कड़कड़ाती ठंड के लिए रहें तैयार, कोहरे और शीत लहर का...

मौसम अपडेट: हरियाणावासी कड़कड़ाती ठंड के लिए रहें तैयार, कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट :  हरियाणा , एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है कि कड़कड़ाती ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है। इस पश्चिमी मौसम प्रणाली से मैदानी इलाकों में दक्षिणी पूर्वी हवाओं से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही।

बार _बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां नदारद है , जिसकी वजह से सर्दी की सुंदरता धुंध कोहरा, शीत लहर, शीत दिवस के दिनों में भी बार बार रूकावट बनीं हुई है । यानी इन गतिविधियों में बार उतार चढाव देखने को मिल रहा। इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी जबकि मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिट-पुट बूंदाबांदी और शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।

इस पश्चिमी मौसम प्रणाली से लगातार दक्षिणी पूर्वी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसके कारण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगर हवाएं शांत बनीं रहीं तो सुबह के धंटो में धुंध कोहरा की सम्भावना बन रही है 21-22 दिसम्बर को हरियाणा के पूर्वी हिस्से जबकि 23-24 पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में धुंध कोहरा देखने को मिलेगा। जबकि यह मौसम प्रणाली जैसे ही आगे निकल जाएगी वैसे ही उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट और धुंध कोहरा, शीत लहर और शीत दिवस की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। इसके अलावा 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

RELATED NEWS

Most Popular