Tuesday, March 31, 2026
HomeदेशWeather Update: हरियाणावासियों को गर्मी से राहत; 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील...

Weather Update: हरियाणावासियों को गर्मी से राहत; 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति की हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग  के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के जानकारी देते हुए बताया,हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular