Weather Update : हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 26-27 मार्च के दौरान एक बार फिर मौसम यूटर्न लेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में भी उतार चढाव जारी है। इसी कड़ी में आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 26-27 मार्च के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली का असर से 25-30 % हिस्सों में विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी के साथ दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
इसके अलावा पिछे पिछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 29-31 मार्च के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है एक दो स्थानों पर छिट-पुट ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता। एक बार फिर से हवाओं के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाएं दक्षिणी पश्चिमी शुष्क आर्द्र और पश्चिमी शुष्क हवाओं और सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से तपिश में बढ़ोतरी से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

