Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मी की चपेट में है। झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब (लू) अपने तेवरों को प्रचंड रूप धारण किए हुए हैं। आसमान से आग बरस रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी ने कई इलाकों में मौसम में बदलाव के लिए चेतावनी जारी की है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में थार मरुस्थल से सीधी गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने से साथ ही सूर्य की तपिश बढ़ने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं अपने तेवरों को दिखा रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से 20-23 मई के दौरान पंजाब से सटे जिलों और पूर्वी जिलों पर मौसम में बदलाव तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
वहीं दूसरी ओर पश्चिमी दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल वाही और तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने की और केवल बिखराव वाली कहीं-कहीं बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना है। हालांकि धीरे-धीरे पश्चिमी हवाएं दक्षिणी पश्चिमी होने से सम्पूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा।
23 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने और 24 मई को अरब सागर पर एक डिप डिप्रेशन जों चक्रवातीय समुद्री तूफान में तब्दील होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और सम्पूर्ण इलाके में बढ़ती हुई गर्मी और तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है। साथ ही 28 मई को बंगाल की खाड़ी में भी हलचलें होंगी जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस दौरान 25 मई को नौतपा भी शुरू होने जा रहा है परन्तु इस बार नौतपा में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। नौतपा से पहले ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी जारी है।