Wednesday, July 3, 2024
Homeदिल्लीWeather Update : रवि के वार से गर्मी के तेवर और...

Weather Update : रवि के वार से गर्मी के तेवर और प्रचंड हुए, हरियाणा के 17 जिलों में रेड अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लू का दौर देखने को मिल रहा है। रविवार को नौतपा का दूसरा ही दिन है। तापमान 50 डिग्री छूने को आतुर है।

रविवार को हरियाणा के सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सम्पूर्ण इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त और प्रभावित हो रहा है लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं । राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं।

आसमान से आग बरस रही है सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है भीषण आग उगलने वाली गर्मी ने सम्पूर्ण इलाके पर एक बार फिर से कर्फ़्यू जैसे हालात पैदा कर दिए है। भारतीय मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है साथ ही साथ जिला प्रशासन भी लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आज नौतपा का दुसरा दिन है सूर्य की उष्ण आग उगलने वाली किरण और ज्यादा उग्र रूप धारण किए हुए हैं साथ ही साथ सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात अपने तेवरों को और प्रचण्ड रूप अख्तियार करके कहर बरपा रही है । आने वाले तीन दिनों तक लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव मेवात फरीदाबाद पलवल झज्जर जींद रोहतक सोनीपत पानीपत चरखी दादरी झज्जर जिलों पर रेड अलर्ट जबकि पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

28 मई के बाद उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी से आमजन को दो तीन की राहत के आसार बन रहे हैं क्योंकि इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में एक बार हवाओं की दिशा में बदलाव होगा हवाएं दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना बन रही है साथ ही इस दौरान तेज़ गति की हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी हीट वेव लूं पर थोड़ा लगाम लगेगा। परन्तु उसके बाद एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिलेगा साथ ही साथ हीट वेव लूं और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और ज्यादा रौद्र रूप धारण करेंगी।

रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से 48.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है ।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular