Tuesday, January 13, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी, ठंड और होगी प्रचंड, दर्ज...

Weather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी, ठंड और होगी प्रचंड, दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Weather Update: दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली-NCR में कंपकंपी बढ़ गई है। कई इलाके सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

बीते रविवार को मौसम विभाग ने बताया था कि आज यानी सोमवार को दिल्ली-NCR में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे दिन हलका कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अभी तक वैसा दिख भी रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि यही स्थिति मंगलवार और बुधवार को भी रहेगी। विभाग ने कहा कि कुछ जगहों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रह सकता है। शाम और रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में बने रैन बसेरों ने बेघर लोगों को राहत पहुंचाई है। इन सरकारी आश्रयों में उन्हें कंबल, भोजन और बिस्तर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए यहां शरण लेने वालों ने बताया कि अस्थायी आश्रयों में जाने से पहले उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा गया।

 पहाड़ी राज्यों में जोरदार बर्फबारी

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR समेत हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में दिखने लगा है। सोमवार को दिल्ली के पालम में सबसे न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED NEWS

Most Popular