Wednesday, July 3, 2024
Homeहरियाणामौसम अपडेट : 5 दिन भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम...

मौसम अपडेट : 5 दिन भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग का अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा में एक बार फिर से भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड करने लगी हैं। सम्पूर्ण इलाके में तापमान भी हिचकोले मारने लगा है। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और लूं से राहत नहीं मिलेगी। आमजन को इस साल का भीषण गर्मी और लूं का चौथा दौर से रुबरु करना पड़ेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रूख हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हों गया है साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य की आग उगलने वाली किरण भी अपने रंग दिखा रही है साथ ही कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं हो रही है केवल एक अति कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है जिसकी वजह से कहीं कहीं छिटपुट बादल वाही भी देखने को मिल रही है इसके अलावा कमजोर सतही धरातलीय की मध्यम गति के कारण सुबह से शाम तक लूं की स्थिति भी बनी रहेगी जिससे राहत की बात यह है कि यह शुष्क गर्मी का दौर बना रहेगा और आद्रता का स्तर नियंत्रित रहेगा। तापमान वृद्धि के कारण हीट इंडेक्स में वृद्धि कम आद्रता के कारण संतुलित रहेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं और फरीदाबाद का दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं और भीषण गर्मी व लूं भी दर्ज हुई है।जों पिछले तीन चार दिनों से 38.0 डिग्री सेल्सियस से 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके से भीषण गर्मी और गंभीर लूं का खात्मा हो गया था। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तथा गर्मी और लूं अपने तेवरों को और प्रचण्ड बनाएगी इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर अब आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में दिन के तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से45.0 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular