Monday, April 13, 2026
HomeदेशWeather Update: अब गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, हरियाणा में बदलने लगा मौसम...

Weather Update: अब गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, हरियाणा में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें-लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update: हरियाणा में आमतौर मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ। सम्पूर्ण इलाके में धीरे- धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही साथ अगले एक सप्ताह तक किसी भी मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से एक तरफ मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ़ बना रहेगा और सूर्य की तपिश में भी बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में फिर से बदलाव और गर्मी का अहसास होने लगेगा। वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। धीरे-धीरे हवाओं की दिशा उत्तरी से अब पश्चिमी होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज़ गति की 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आने लगीं है।

15 अप्रैल के बाद गर्मी और तीखी हो जाएगी, जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी के तेवरों को दिखाने लगेंगी। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों एक दो स्थानों पर लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें। सूर्य की चमकदार धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

 

RELATED NEWS

Most Popular