Friday, September 4, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक के...

Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार; जानें लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर की रात से मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है, जिसके चलते 5 से 7 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में  हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, डालटागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 4 सितम्बर रात्रि से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। राज्य में 5 सितम्बर से 7 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है परंतु 8 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता में फिर से कमी आने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular