Friday, September 4, 2026
Homeदेश10वीं व 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से, D.El.Ed. नियमित...

10वीं व 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से, D.El.Ed. नियमित व रि-अपीयर परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डी.एल.एड. नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं 01 अक्तूबर से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष  शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव  दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कंपार्टमेंट(EIOP), अतिरिक्त विषय व आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं 01 अक्तूबर से आरंभ होकर 22 अक्तूबर, 2026 तक संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023, 2024 व 2025 प्रथम वर्ष नियमित/रि-अपीयर की परीक्षाएं 01 अक्तूबर से 23 अक्तूबर, 2026 तक तथा प्रवेश वर्ष- 2023 व 2024 द्वितीय वर्ष की नियमित/रि-अपीयर की परीक्षा 03 अक्तूबर से 24 अक्तूबर, 2026 तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular