Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशमौसम का मिजाज बदला : रोहतक समेत कई जिलों में बारिश, IMD...

मौसम का मिजाज बदला : रोहतक समेत कई जिलों में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट… जानिए कैसा रहेगा वेदर

Weather : हरियाणा में बुधवार को अचानक बदला मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, जींद, हांसी , हिसार, फतेहाबाद जिलों में कहीं- कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। जिसके कारण तापमान में गिरावट हुईए जिससे लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 17 फरवरी रात्रि व 18 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की हुई है तथा आज रात्रि को भी कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है जिससे विशेषकर दिन तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान मौसम शुष्क रहेगा

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular