Thursday, August 13, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने...

Haryana Weather Update : हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।  इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 मार्च को उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 19 मार्च से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular