Sunday, February 1, 2026
Homeदिल्लीWeather Updates : मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को...

Weather Updates : मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, जानें-लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Updates : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटे में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि जनवरी महीने के दूसरे पखवाड़े में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होती है तो मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी होने से और जब मौसम प्रणाली आगे निकल जातीं हैं तो हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलती हैं। इसके अलावा जब मौसम प्रणाली मध्यम श्रेणी या शसक्त हों तो उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव बादलों की आवाजाही के साथ बारिश बूंदाबांदी और ओलावृष्टि भी करतीं हैं।

वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बारिश बूंदाबांदी और ओलावृष्टि करने के बाद उत्तरी पूर्वी राज्यों की तरफ आगे निकल गया है वहीं दूसरी तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी पाकिस्तान पर मौजूद है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सुबह से ही आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्से में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से 31 जनवरी की रात्रि और 1-2 फरवरी के दौरान हरियाणा के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों और मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता। जबकि शेष हरियाणा में केवल हल्की बारिश बूंदाबांदी गतिविधियों की संभावना बन रही है ।

RELATED NEWS

Most Popular