Wednesday, February 4, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 10 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जानें-लेटेस्ट...

Weather Update : हरियाणा में 10 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जानें-लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update : हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील और शीतलहर चलने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular