Weather Update in Haryana : हरियाणा में मौसम लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। माैसम विभाग ने एक बार फिर बारिश होने की संभावना होने की संभावना जताई है। इस दौरान कही-कहीं अंधड़ आंधी के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 3 व 4 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा को जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम

