Friday, April 18, 2025
Homeदिल्लीहरियाणा में मौसम का मिजाज बदला : रोहतक समेत कई जिलों में...

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला : रोहतक समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम फिर बदल गया है। शुक्रवार शाम को रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी समेत अनेक जिलों में भयंकर आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हु़ई। वहीं बदले मौसम से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी। गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभवाना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिससे सम्पूर्ण इलाके में पहले तेज़ गति से हवाएं चलने 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ काली पीली रेतीली हल्की से मध्यम बारिश और गर्ज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों हुई। जिससे सम्पूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेब लू से आमजन को राहत जरूर मिली है।

वहीं शुक्रवार को हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी जिलों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 12 (अप्रैल) को भी इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में देखने को मिलेगा।

फसलों में नुकसान की संभावना

एक तरफ जहां आमजन को गर्मी और हीट वेब लूं से आमजन को राहत मिली। दूसरी ओर लावणी सीजन में इस तरह की गतिविधियों से किसानों की फसलों में नुकसान की भी संभावना बन रही है। शुक्रवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular