Wednesday, January 14, 2026
Homeदेशहरियाणा में बदला मौसम : रोहतक समेत कई जिलों में छाया घना...

हरियाणा में बदला मौसम : रोहतक समेत कई जिलों में छाया घना कोहरा, वाहनों की थमी रफ्तार

Weather Updates : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल बदल गया है। कोहरे के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

बुधवार सुबह से रोहतक, भिवानी हिसार समेत कई जिलों में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। विजिबिलिटी भी घटकर 50 मीटर रह गई है।

वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 नवंबर तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में 13 व 14 नवंबर को उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कहीं -कहीं हल्की कमी आने की संभावना है परंतु 14 नवंबर रात्रि से एक ओर कमजोर पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 15-16 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलने से बीच बीच में आंशिक बादल व हल्की स्मॉग संभावित है इस के बाद 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular