Mausam ki Jankari : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव की बयार देखने को मिल रही हैं। सम्पूर्ण इलाके से हाड़ कंपा देने वाली ठंड की विदाई लगभग तय हो चुकी है। बसंत ऋतु आने को बेताब है। मौसम सुहावना होने लगेगा। सम्पूर्ण इलाके में आने वाले दिनों धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके से हाड़ कंपा देने वाली ठंड के रूप कोहरा, शीत लहर शीत दिवस पाला जमने की गतिविधियों धीरे धीरे नदारद होने लगी है।
हालांकि फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में हल्की सर्दी का असर रहेगा और दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे गर्मी की आहट सुनाई देने लगेंगी। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क परन्तु गतिशील बना रहेगा। क्योंकि एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहला 6 फरवरी और दूसरा 9 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी बारिश की कोई भी सम्भावना नहीं बन रही।

