Tuesday, December 23, 2025
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा को पानी ना देकर पंजाब...

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा को पानी ना देकर पंजाब के सीएम ने राजनीति को आगे रखकर मानवता को भुलाया

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को पानी ना देकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने राजनीति को आगे रखकर मानवता को भुलाया हैं। इस देश में बरसात का पानी प्राकृतिक स्रोत है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मानवता के आधार पर एक-एक घर में पीने का पानी पहुंचाएं। अहम पहलू यह है कि पंजाब गुरुओं की धरती रही है। इसी प्रांत पंजाब से हरियाणा बना है। वो हमारे भी गुरु हैं, लेकिन पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुओं की परम्परा पर भी सवाल उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को लाडवा विधानसभा के गांव बुहावी में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे घर पर कोई भी आता है तो हम उसको पानी पिलाते हैं। गुरुओं ने पानी पिलाने का पुण्य का कार्य बताया है। इस बरसात के मौसम में पीने की पानी की भी ज्यादा आवश्यकता होती है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुओं के संदेश पर चलना चाहिए।

पंजाब सरकार ने पंजाब प्रांत के लोगों का शोषण किया

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब प्रांत के लोगों का शोषण किया है। राजनीति की ऐसी व्यवस्था से पंजाब का युवा वर्ग, किसान वर्ग, महिलाएं और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। किसान और सरपंच भी उनके पास आकर पंजाब सरकार से होने वाली परेशानियों की जानकारी देते हैं।

पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब कहा कि पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। प्रदेश में जो भी आंतकी गतिविधि से जुड़ा हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया खुरैशी और व्योमिका सिंह पर किसी भी टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बेटियां हमारे देश का गौरव और गर्व हैं। हमें ऐसी सभी जवानों का सम्मान करना चाहिए, जो सीमा पर हमारी रक्षा के लिए हर समय तैनात हैं।

 

RELATED NEWS

Most Popular