रोहतक : बढ़ती गर्मी के साथ रोहतक शहर में पेयजल की किल्लत लोगों को परेशान करने लगी है। कई कॉलोनियों में 24 घंटे में एक बार और दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना पानी इतने कम प्रेशर से आता है कि टंकियों में नहीं चढ़ पाता है।
बता दें कि 31 मार्च को जेएलएन नहर व 8 अप्रैल को भालौठ सब ब्रांच नहर में आपूर्ति बंद हो गई थी। अब स्टोर किए गए पानी से ही शहर में पेजजल की आपूर्ति हो रही है। नहरों में 25 अप्रैल तक पानी आने की उम्मीद है। तब तक शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का इस बारे में कहना कि नहरी पानी आपूर्ति बंद होने के जलघरों में स्टाेर किए गए पानी से सप्लाई हो रही है। नहरों में पानी आते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।