Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUPSC CSE Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी, शक्ति दुबे...

UPSC CSE Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं हरियाणा की हर्षिता गोयल दूसरे नंबर पर हैं। डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शीर्ष पांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

बता दें कि सिविल सेवा(प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

इनमें कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जो सितंबर, 2024 में आयोजित की गई। इनमें से 2,845 अभ्यर्थी परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण की अर्हता प्राप्त करने में सफल रहे। आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) का चयन किया गया है। जनरल कैटेगरी से 335 उम्मीदवार चुने गए हैं।  रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

टॉप 10 लिस्ट में ये…

रैंक 1- शक्ति दुबे

रैंक 2. हर्षिता गोयल

रैंक 3. डोंगरे अर्चित पराग

रैंक 4. शाह मार्गी चिराग

रैंक 5. आकाश गर्ग

रैंक 6. कोमल पुनिया

रैंक 7. आयुषी बंसल

रैंक 8. राज कृष्ण झा

रैंक 9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

रैंक 10. मयंक त्रिपाठी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular