Sunday, September 20, 2026
Homeदेशक्रॉस वोटिंग को लेकर घमासान : कांग्रेस MLA सेतिया और मंजू चौधरी...

क्रॉस वोटिंग को लेकर घमासान : कांग्रेस MLA सेतिया और मंजू चौधरी धरने पर बैठे; भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों विधायकों को उठाया

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। बुधवार को सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी चंडीगढ़ में कांग्रेस मुखालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

दोनों विधायकों ने मांग की जिनके भी वोट कैंसिल हुए और जिन्होंने क्रॉस वोटिंग किया, उनके नाम हाई कमान को सार्वजनिक करने चाहिए और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

वहीं सीनियर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायकों को धरने से उठाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने गोकुल सेतिया क्लीन चिट देकर हाथ पकड़ कर उठाया। इसके बाद दाेनों विधायक हुड्डा के साथ चले गए।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular