Friday, August 14, 2026
HomeहरियाणाNHM कर्मचारियों का अनाेखा प्रदर्शन : पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध...

NHM कर्मचारियों का अनाेखा प्रदर्शन : पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

हरियाणा के सिरसा में मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पिछले दस दिन से मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने के चलते सोमवार को 4 कर्मचारी लघु सचिवालय के अंदर बने वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गये। अन्य कर्मचारियों ने टंकी के नीचे धरना शुरू कर दिया।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कर्मचारियों ने वीडिया वायरल की है। इसमें पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारियों में एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान कुदंन ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो 2 बजकर 2 मिनट पर पानी की टंकी पर चढ़े हैं। उनके साथ कृष्ण भादड़ा, विकास ढिल्लो, चंद्रकांत हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी पानी की टंकी से नहीं उतरेंगे।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

  1. NHM कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी घोषित किया जाए।
  2. सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए।
  3. सर्विस रूल के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए।
  4. कैश-लेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
  5. एलटीसी, ग्रेच्युटी और एक्स ग्रेशियर पॉलिसी का लाभ दिया जाए।
  6. सेवा के अनुसार ईएलए स्टडी लीव, ट्यूशन फीस का लाभ दिया जाए।
  7. आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए।
  8. बांड प्रथा को समाप्त किया जाए।
  9. ट्रांसफर सुविधा दी जाए।
  10. वर्ष 2017 से 2024 तक कर्मचारियों द्वारा दी गई हड़ताल अवधि का वेतन जारी किया जाए।
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular