Saturday, July 25, 2026
Homeदिल्लीकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम लिखा...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच पार्टी के आंदोलन के बीच शनिवार दोपहर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। वहीं इस्तीफे की घोषणा के साथ युवाओं के नाम भावुक पत्र भी लिखा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा , “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं।

ये पत्र लिखा–

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular