Sunday, November 16, 2025
Homeहरियाणारोहतकअंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता : रोहतक में नन्हे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता : रोहतक में नन्हे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रोहतक :  शिक्षा विभाग, रोहतक के तत्वावधान में आयोजित सातवीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता (आयु वर्ग अंडर-11 वर्ष) में प्रदेश के सभी जिलों से आए नन्हे खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रतियोगिता का संचालन नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा की कुशल देखरेख में किया जा रहा है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में योग, स्केटिंग, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी, कैरम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा  “इन नन्हे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि हरियाणा का भविष्य खेलों के क्षेत्र में उज्ज्वल है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना है, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुशीला गुलिया, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र हुड्डा, डॉ. जनक राज, अरिंदम मित्रा, कर्मवीर ढाका, संत दुहन (कुश्ती कोच), सुनील (डीपीई), महावीर सैनी, कृष्ण शर्मा, सुमन (डीपीई), पूनम (डीपीई), शिवानी धनखड़, राजकुमारी, राजेश, रितिका एवं ओमपाल (डीपीई) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता याक्षी बल्हारा और पूर्ति को सम्मानित करते हुए आयोजक
राज्य स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता याक्षी बल्हारा और पूर्ति को सम्मानित करते हुए आयोजक

मीडिया संयोजक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

योग प्रतियोगिता 

  • रिदमिक पेयर (लड़के):
    गोल्ड – विवेक व यमन (हिसार)
    सिल्वर – आर्यन व लक्षित (रोहतक)
    ब्रॉन्ज – मानव व विहान (सोनीपत)
  • आर्टिस्टिक पेयर (लड़के):
    गोल्ड – राघव व प्रभजोत (यमुनानगर)
    सिल्वर – हेमंत व रुद्र (हिसार)
    ब्रॉन्ज – आरव व आयांश (रोहतक)
  • आर्टिस्टिक पेयर (लड़कियां):
    गोल्ड – सोनाक्षी व वंशिका (रोहतक)
    सिल्वर – अनु व जायसा (हिसार)
    ब्रॉन्ज – योगिता व अवलीन (यमुनानगर)
  • रिदमिक पेयर (लड़कियां):
    गोल्ड – अंबर व रुही (यमुनानगर)
    सिल्वर – पूर्ति व याक्षी (रोहतक)
    ब्रॉन्ज – अंशिका व राधिका (फरीदाबाद)

कैरम प्रतियोगिता 

गर्ल्स टीम: कुरुक्षेत्र प्रथम, हिसार द्वितीय, जींद तृतीय, कैथल चतुर्थ।

बॉयज़ टीम: अंबाला प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, कैथल तृतीय, फरीदाबाद चतुर्थ।

विजेता खिलाड़ियों में सक्षम सैनी, विदित भारद्वाज, ईशान चौहान, देवांश, नक्श, प्रिंस, अभी, हर्ष, मन्नत कुमार, हिमांशु आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता (सर छोटूराम स्टेडियम, रोहतक)

  • फ्लोर एक्सरसाइज (गर्ल्स):
    प्रथम – इनाया (यमुनानगर)
    द्वितीय – दिव्यांशी (कुरुक्षेत्र)
    तृतीय – भव्या (झज्जर)
  • बैलेंसिंग बीम (गर्ल्स):
    प्रथम – दिव्यांशी (कुरुक्षेत्र)
    द्वितीय – सान्नवी (सोनीपत)
    संयुक्त तृतीय – सिन्नी व अवनिका (करनाल)

कुश्ती प्रतियोगिता (लड़कियां – सर छोटूराम स्टेडियम, रोहतक)

  • 20 किग्रा वर्ग: गोल्ड – महक (रोहतक), सिल्वर – साक्षी (सिरसा), ब्रॉन्ज – भूमि (जींद), सृष्टि (कैथल)।
  • 22 किग्रा वर्ग: गोल्ड – जानवी (हिसार), सिल्वर – मंजू (फरीदाबाद), ब्रॉन्ज – अंतिम (जींद), गुंजन (फतेहाबाद)।
  • 54 किग्रा वर्ग: गोल्ड – जीविका (रोहतक), सिल्वर – अरविंद (पंचकूला), ब्रॉन्ज – प्राची (हिसार) एवं तन्वी (चरखी दादरी)।

कबड्डी प्रतियोगिता

  • गर्ल्स टीम: सोनीपत प्रथम, यमुनानगर द्वितीय, चरखी दादरी तृतीय।
  • बॉयज़ टीम: जींद प्रथम, झज्जर द्वितीय, हिसार तृतीय।

 

RELATED NEWS

Most Popular