Wednesday, July 3, 2024
Homeदिल्लीदेश में नए कानून के तहत दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वाले पर दर्ज...

देश में नए कानून के तहत दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वाले पर दर्ज हुआ पहला केस

- Advertisment -
- Advertisment -

New Criminal Law: देश में तीनों नए आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं। दिल्ली के कमला मार्केट थाने में रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पहली एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ खुद दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उप निरीक्षक कार्तिक मीणा इलाके में गश्त कर रहे थे, तब वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुट ब्रिज के पास डीलक्स शौचालय के नजदीक पहुंचे। यहां पर एक शख्स अपनी रेहड़ी लगाकर आम रास्ते पर पानी, बीड़ी और सिगरेट बेच रहा था जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके उप निरीक्षक की शिकायत पर फुटओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने और बिक्री करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular