Saturday, June 7, 2025
Homeदिल्लीफ्रांस में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह उच्च...

फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महासागर सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए फ्रांस रवाना हुए।

बता दें कि कि फ्रांस के खूबसूरत तटीय शहर नीस में 8 से 13 जून तक “संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन” (यूएनओसी3) आयोजित होने वाला है।

सम्मेलन से पहले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने नई दिल्ली में फ्रांस और कोस्टा रिका के दूतावासों के सहयोग से दो ब्लू टॉक आयोजित किए। सम्मेलन के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह फ्रांस, जर्मनी, वियतनाम, इंडोनेशिया और चिली के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों से समुद्री प्रदूषण से लेकर महासागर विज्ञान और नीली अर्थव्यवस्था से संबंधित पहलों के लिए वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ भारत के सहयोग को मजबूत होने की उम्मीद है।

यूएनओसी3 में आम चर्चा के दौरान, डॉ. जितेन्द्र सिंह समुद्री नीति पर भारत के रुख को स्पष्ट करेंगे, समुद्री अनुसंधान, तटीय लचीलापन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग में देश की पहलों के बारे में बताएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular