Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक विधानसभा सीट : पुराने 2 प्रतिद्वंदी आमने-सामने, शहर के तीन-तीन विधायक...

रोहतक विधानसभा सीट : पुराने 2 प्रतिद्वंदी आमने-सामने, शहर के तीन-तीन विधायक होने के बावजूद जनसमस्याएं जस की तस

शांतिप्रकाश जैन.रोहतक : हरियाणा के राजनीतिक राजधानी समझे जाने वाली रोहतक विधानसभा सीट से पुराने दो प्रतिद्वंदी चुनाव दंगल में एक बार फिर से आमने-सामने है।

रोहतक विधानसभा सीट के मतदाताओं के मध्य कांग्रेस के निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मत्री मनीष ग्रोवर विकास का मुद्दा बनाकर मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे है। यही नहीं दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर शहर के विकास के मुद्दे की अनदेखी का आरोप लगा रह है।

मतदाताओं से वादा कर रहे है यदि वो चुनाव में विजयी हुए तो शहर को विकास की पटरी पर लाने का काम करेंगे। विदित रहे कि रोहतक विधानसभा सीट से हुए अब तक चुनावों में केवल 2 बार ही वैश्य समाज का प्रत्याशी सफल हो पाया है जबकि शेष चुनाव में पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी विजय ही होता आया है।

कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण भाजपा पर आरोप लगा रहे है कि उसके दस वर्ष के शासनकाल में रोहतक विधानसभा क्षेत्र विकास गति में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बरसाती पानी की निकासी, पेय जल की आपूर्ति में कमी है। शहर के युवा नशे की लत में डूबे हुए है, शहर की सड़कों की दुर्दशा का मुद्दा, साथ ही महिलाओं में असुरक्षा की भावना का घर करना आदि मसलों को अनदेखा किया है।

भाजपा के प्रत्याशी मनीष ग्रोवर का आरोप है कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में इन्हीं मुद्दों को अनदेखा किया है। यही नहीं कांग्रेस के शासन में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व खर्ची पर्ची का भी बोलबाला रहा। जिससे रोहतक विकास गति में काफी पीछे रह गया। चुनाव प्रचार में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं जैसे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि मुद्दे गायब रहे।

रोहतक शहर तीन विधानसभा सीटों से घिरा हुआ है। शहर का पश्चिमी इलाके का कुछ भाग कलानौर आरक्षित सीट से तथा शहर का पूर्वी क्षेत्र का कुछ भाग गढ़ी सांपला किलाई विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है। शहर के तीन-तीन विधायक होने के बावजूद जनता मूलभूत समस्याओं से ग्रस्त है और जन समस्याएं तस की जस मुंहबांए खड़ी है। यह तो पांच अक्तूबर के मतदान के बाद ही तय हो पाएगा कि रोहतक विधानसभा सीट से किस पार्टी के हाथ बाजी लगती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular