Thursday, August 6, 2026
Homeहरियाणातृप्ति श्योराण बनीं हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन

तृप्ति श्योराण बनीं हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने भिवानी निवासी तृप्ति श्योराण को हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस बारे में हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

तृप्ति श्योराण भिवानी जिले के गांव गागड़वास निवासी हरियाणा को-ऑपरेटिव बैंक भिवानी के सहायक प्रबंधक रहे स्वर्गीय हरिपाल श्योराण की बेटी हैं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति श्योराण का जन्म 19 अगस्त, 1989 में हरिपाल श्योराण के घर पुष्पा देवी की कोख से हुआ।

तृप्ति श्योराण की नियुक्ति को महिला नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाली पहल माना जा रहा है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए होता है।

तृप्ति श्योराण ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री श्रुति चौधरी का आभार जताया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular