Saturday, February 28, 2026
Homeखेल जगतअखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल सात फरवरी को रोहतक...

अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल सात फरवरी को रोहतक में

Haryana News : अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 17 से 20 फरवरी को शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महालुंगे पुणे महाराष्ट्र में करवाया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन पुरुष व महिला टीम का चयन सात फरवरी को सुबह 10 बजे सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने, जाने/आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आने व जाने का व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

विभागाध्यक्ष अपने अधिकारियों/कर्मचारियों को जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें इस चयन सफलता में विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देकर भेजने का कष्ट करें तथा उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी दें कि वे किस विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं।

यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली, बोर्ड एचएसआईडीसी के अधिकारी/ कर्मचारी भाग नहीं लेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular