Wednesday, April 30, 2025
Homeहरियाणारोहतकखो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 मार्च को खिलाड़ियों का ट्रायल राजीव गांधी...

खो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 मार्च को खिलाड़ियों का ट्रायल राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में होगा

रोहतक : केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा खो-खो (पुरूष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 से 24 मार्च 2025 नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित विनय मार्ग खेल परिसर में करवाया जाएगा। इससे पूर्व खो-खो खेल की हरियाणा राज्य की पुरूष व महिला टीम का चयन 10 मार्च को सुबह 10 बजे स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने- अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जायें कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। अधिकारी/कर्मचारी अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर 10 मार्च को सुबह 10 बजे स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करें।

यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular