Saturday, July 27, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा से आठवे दिन जुड़े प्रदेश के...

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा से आठवे दिन जुड़े प्रदेश के हजारों लोग, लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में आठवें दिन विकसित भारत संकल्प यात्रामें 51 हजार से ज्यादा लोग ने भागीदारी की। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम छोर तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। इस यात्रा के दौरान ना केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है।

 

यात्रा के आठवें दिन प्रदेशभर में 120 स्थानों पर हुए कार्यक्रम

यात्रा के आठवें दिन प्रदेशभर में 120 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें 51 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। यात्रा के दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। 11389 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। यात्रा के दौरान 331 लोगों ने आयुष्मान कार्ड शिविर का लाभ उठाया और 334 लोग पीएम स्वनिधि कैंप में जानकारी लेने पहुंचे। इस दौरान 216 लोग आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 99 किसानों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली।

 

उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी बढ़ाने व समाज के लिए अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। आठवें दिन भी 845 मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्य करने वाली 467 महिलाओं, 114 स्थानीय खिलाडिय़ों और 162 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। आठवें दिन की यात्रा में 42465 लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।

घर द्वार पर मिली सुविधा के लिए लोगों ने जताया सरकार का आभार

यात्रा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सोच के अनुरूप शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से सफल साबित होगी। लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी तो मिल ही रही है वहीं योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही दिया जा रहा है। इससे वे दफ्तरों के चक्कर काटने से बच गए हैं। घर द्वार पर मिली इस सुविधा के लिए लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया है। लागों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा है जिसके माध्यम से उनकी शिकायतें व समस्याएं भी सुनी जा रही है और उनका समाधान भी किया जा रहा है।

 

लोगों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर खासा उत्साह

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर के लोगों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। हर कोई इस यात्रा में अपनी भागीदारी के लिए आतुर है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। अब तक यात्रा के तहत कुल 722 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें लगभग 3 लाख 65 हजार लोगों की भागीदारी रही। यात्रा के दौरान अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई है। इस दौरान 55 हजार से ज्यादा लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular