Friday, February 7, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, रॉड से खिड़की-दरवाजे...

रोहतक में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, रॉड से खिड़की-दरवाजे तोड़ की लाखों की चोरी

युवक 4 अगस्त को घर में घुसा और उसने लोहे की रॉड से दरवाजे और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी युवक पीछे वाली खिड़की के रास्ते घर में घुसा और चोरी करके फरार हो गया।

रोहतक। रोहतक में एक बार फिर चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राम गोपाल कॉलोनी में भी एक बंद घर से लाखों की चोरी की खबर है। चोर ने लोहे की रॉड से घर की खिड़की और दरवाजे तोड़े। लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी करने के बाद वह फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसमे चोर के हाथ में लोहे की रॉड नजर आ रहे है।

राम गोपाल कॉलोनी निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जुलाई को अपने मायके गांव कंसाला चली गई थी। पीछे से घर में कोई नहीं था और ताला लगा हुआ था। इसके बाद वे जब वापस अपने घर पहुंची तो देखा दरवाजा टूटा हुआ है। वहीं अंदर जाकर चेक किया तो पाया कि घर का सामान भी बिखरा हुआ है। सोनिया ने जब चेक किया तो अलमरी से 55 हजार और 8 तोला सोने के गहने गायब थे। गहनों में एक हार, एक चेन, 2 कंगन, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी बाली थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

महिला ने बताया कि चोरी का पता लगने के बाद उन्होंने अपने घर में लगे हुए CCTV कैमरे को खंगाला। जिसमें एक आरोपी युवक दिखाई दे रहा है। युवक 4 अगस्त को घर में घुसा और उसने लोहे की रॉड से दरवाजे और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी युवक पीछे वाली खिड़की के रास्ते घर में घुसा और चोरी करके फरार हो गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular