Wednesday, May 21, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक शहर में पानी के लिए मचा हाहाकार, कुछ क्षेत्रों में 2...

रोहतक शहर में पानी के लिए मचा हाहाकार, कुछ क्षेत्रों में 2 दिन में एक ही बार हो रही पेयजल आपूर्ति

शांति प्रकाश जैन.रोहतक : हरियाणा में पिछले 20 सालो में 10 साल कांग्रेस पार्टी का राज्य और 10 साल भाजपा पार्टी का शासन रहा लेकिन दोनों पार्टी के नेता सत्ता सुख भोगने के अलावा जनता के हित के कुछ कार्य नहीं करवा पाए। जिसका परिणाम आज जनता को पेयजल की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

वैसे तो हर गर्मियों में रोहतक शहर में पेयजल का संकट छाया रहता है लेकिन इस बार पंजाब सरकार की हठधर्मिता के चलते यह समस्या और अधिक गंभीर रूप धारण कर गई है। क्योंकि पंजाब हरियाणा को भांखडा डैम से कम पानी छोड़ रहा है।

दोनों दलों के नेता रोहतक शहर की पेयजल समस्या को हल कराने में निष्फल रहे है। पुराने शहर में 2 दिन में केवल एक समय ही जन स्वास्थ्य विभाग लोगों को पानी की आपूर्ति करा रहा है। जो कि अपर्याप्त है।

वहीं शहर के ऊंचे इलाकों में यह पेयजल की समस्या और गंभीर रूप धारण कर गई है। जहां घरों में पेयजल की भारी कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को बाजार से पानी की बोेतल खरीद कर पीना पड़ रहा है। यही नहीं RO वालों ने भी अपने कैंपरो के मूल्यों में वृद्धि कर दी है।

वहीं टैंकरों से पेयजल सप्लाई करने वाले ठेकेदारों ने भी अपने टैंकरों के भी रेट बढ़ा दिए। इसके चलते गरीब आदमी की जेब पर जबरन महंगाई थोपी जा रही है। इधर, सनसिटी में भी पेयजल की कमी को देखते हुए सनसिटी प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वो पानी का प्रयोग सोच समझकर करें ताकि पेयजल का संकट और गहरा ना बन सके।

नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि को लोगों की पेयजल की कमी की समस्या को दूर करने के लिए जनता के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की मांग है कि कांग्रेस और भाजपा अपनी राजनीति को छोड़कर जनता के हित को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाए ना कि एक दूसरे पर आरोप लगाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular