Sunday, August 9, 2026
HomeहरियाणारोहतकDLF कालोनी में हुई चोरी का मामला : रोहतक पुलिस ने दो...

DLF कालोनी में हुई चोरी का मामला : रोहतक पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने डी.एल.एफ कालोनी में स्थित मकान में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे के अंदर-2 हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई को डी.एल.एफ कालोनी निवासी जोगिन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि जोगिन्द्र ने 18 जुलाई को ही अपने बन्द मकान में आकर देखा तो मकान से पानी की टोटियां व एसी की वायर चोरी हुई मिली।

मामले की जांच मुख्य सिपाही विकास द्वारा अमल मे लाई गई।  जांच के दौरान चोरी की वारदात में शामिल रहे आरोपी सुरज पुत्र सुभाष व रोहित पुत्र राकेश निवासीगण सुनारिया कलां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी रोहित पर लूट व अवैध हथियार के 2 मुकदमे व आरोपी सुरज पर चोरी व अवैध हथियार के 2 मुकदमे थाना शिवाजी कालोनी रोहतक में दर्ज है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular