Sunday, February 23, 2025
Homeस्पेशल स्टोरीक्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी चीज कौन सी है?...

क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी चीज कौन सी है? नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं

हम सभी महंगी चीजें जैसे हीरे-जवाहरात, सोने-चांदी के आभूषणों के बारे में जानते हैं, जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगी चीज कौन सी है? इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे।

इसकी एक ग्राम की कीमत लगभग 62 ट्रिलियन डॉलर (करीब 50 लाख करोड़ रुपये) है। यह चीज कोई रत्न या धातु नहीं है जिसे आप खोदकर निकाल सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसे आप ना तो खरीद सकते हैं और ना ही निकाल सकते हैं। ये है एंटीमैटर।

ऐसे बनता है एंटीमैटर

इसकी कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है क्योंकि इसे बनाने में सालों का वक्त और बहुत सारा पैसा लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी की अब तक दुनिया में सिर्फ 10 नैनोग्राम एंटीमैटर ही बनाया गया है। दरअसल, एक ग्राम अगर आप एंटीमैटर बनाना चाहते हैं तो आपको 25 मिलियन बिलियन किलोवॉट प्रति घंटे बिजली की जरूरत होती है।

20वीं सदी में हुई थी खोज

एंटीमैटर की 20वीं सदी की शुरुआत में हुई। हालांकि, सबसे पहले साल 1928 में साइंटिस्ट पॉल डिराक ने इसके बारे में पूरी दुनिया को बताया था। इसके बाद से ही दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं और लैब में इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

दुनिया भर के तमाम सांइटिस्ट मानते हैं कि बिग बैंग के बाद अंतरिक्ष में जो मलबा बिखरा उसके साथ ये एंटीमैटर भी पूरे यूनिवर्स में फैल गया और ये आज भी ब्रह्मांड में बचा हुआ है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राकृतिक रूप से एंटीमैटर तब बनता है जब ब्लैक होल द्वारा तारों के दो हिस्सों में टूटने की घटना होती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular