Monday, July 27, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : अवैध कब्जा हटाने के लिए महम तहसीलदार को ड्यूटी...

Rohtak News : अवैध कब्जा हटाने के लिए महम तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया, DC ने जारी किए आदेश

Rohtak News : जिलाधीश अजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महम तहसील के गांव मदीना कोरसान में गली संख्या 801 से अनाधिकृत कब्जा हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत महम के तहसीलदार अजीत कलकल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सम्पर्क में रहेंगे। महम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा कार्रवाई रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular