Sunday, January 18, 2026
Homeदिल्लीHaryana: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगा हरियाणा का गौरव, सांस्कृतिक...

Haryana: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगा हरियाणा का गौरव, सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक प्रगति की दिखेगी झलक

Haryana News: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक बार फिर हरियाणा का गौरव दिखाई देगा। इस दिन “समृद्ध हरियाणा विरासत और विकास” थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। झांकी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक प्रगति की झलक देखने को मिलेगी।

इसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गए ज्ञान से लेकर आधुनिकता के साथ बढ़ते हरियाणा को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, ‘खेलों के पॉवर हाउस’ हरियाणा की झलक भी झांकी में दिखेगी। इस झांकी को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा तैयार किया गया है।

लगातार 4 वर्षों से निकल रही है झांकी

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग ने जानकारी देते हुए कहा कि ये लगातार चौथी बार है जब हरियाणा राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर चलने का गौरव प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ‘खेलों में नंबर वन-हरियाणा’, वर्ष 2023 में ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’, वर्ष 2024 में ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकियों का सफल संचालन किया जा चुका है। इस बार हरियाणा की झांकी ‘समृद्ध हरियाणा-विरासत और विकास’ थीम पर चयनित हुई है।

क्षा मंत्रालय ने किया झांकी का निर्माण

उन्होंने बताया कि झांकी का निर्माण कार्य रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर के.एम. पांडुरंग ने झांकी प्रदर्शित करने वाले लोक कलाकारों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

RELATED NEWS

Most Popular