Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वामी विवेकानंद की जयंती : पीएम नरेंद्र मोदी बोले- वे युवाओं को...

स्वामी विवेकानंद की जयंती : पीएम नरेंद्र मोदी बोले- वे युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहे

Swami Vivekananda Jayanti : स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। वह युवा दिमाग में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं पीएम मोदी ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की। मोदी ने कहा, “स्वामी विवेकानंद के दो संदेश हर भारतीय युवा का हिस्सा होने चाहिए- संस्था और नवाचार।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और सभी देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वामी विवेकानंद जी ने स्व-संस्कृति के प्रति न सिर्फ देशवासियों को जागरूक किया, बल्कि विश्व को वेदांत और योग दर्शन से प्रभावित भी किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने ‘नर सेवा को ही नारायण सेवा’ का पर्याय बनाया। युवाओं में चरित्र निर्माण व आत्मगौरव के बीज बोकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और दर्शन सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

RELATED NEWS

Most Popular