Tuesday, November 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकदेश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा में दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा), रोहतक ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है।

पणजी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सुपवा की ओर से पहली बार स्टॉल स्थापित की गई है। इसका औपचारिक उद्घाटन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) के चेयरमैन व मलयालम फिल्म अभिनेता जी कृष्ण कुमार व सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने किया।

इस दौरान यूनिवर्सिटी के ईसी मैंबर एवं नेशनल अवॉर्डी फिल्म डायरेक्टर अतुल गंगवार, अकेडमिक काउंसिल के मैंबर एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार सत्यनारायण, नेशनल अवॉर्डी फिल्म डायरेक्टर मनीष सैनी व कमलेश मिश्र भी मौजूद रहे। पहली बार आईएफएफआई पहुंचने पर अतिथियों ने यूनिवर्सिटी का डेब्यू पोस्टर भी लॉन्च किया।

एनएफडीसी चेयरमैन व मलयालम फिल्म अभिनेता जी कृष्ण कुमार ने कहा कि इस स्टॉल के माध्यम से यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक गतिविधियों, कला-संस्कृति और यहां फिल्म एवं टेलीविजन की पढ़ाई कर रहे छात्रों की उपलब्धियों को देश-विदेश से आए फिल्मकारों, कलाकारों, प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों के सामने प्रस्तुत करना वाकई सराहनीय कदम है।

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि सुपवा की इस सहभागिता का उद्देश्य यूनिवर्सिटी की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना व फिल्म, टेलीविजन, दृश्य कला, डिजाइन और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में इसकी ओर से किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से वैश्विक समुदाय को परिचित कराना है। यूनिवर्सिटी की स्टॉल पर आने वाले लोगों को यहां संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुतियों, फिल्मों, प्रोजेक्ट्स और अन्य कलात्मक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।

ईसी मेंबर एवं नेशनल अवॉर्डी फिल्म डायरेक्टर अतुल गंगवार ने कहा कि आईएफएफआई जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुपवा की उपस्थिति यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का विषय है। यह मंच न केवल अपनी प्रतिभाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि देश-दुनिया के फिल्मकारों, कलाकारों, रचनात्मक संस्थानों व विशेषज्ञों के साथ संवाद और सहयोग की नई संभावनाएं भी खोलता है। एकेडमिक काउंसिल के मेंबर एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार सत्यनारायण ने कहा कि सुपवा का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मक सोच व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना है। आईएफएफआई में यूनिवर्सिटी की सहभागिता इसी दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

नेशनल अवॉर्डी फिल्म डायरेक्टर मनीष सैनी ने कहा कि हरियाणा की कला, संस्कृति व रचनात्मक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने में भी सुपवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुपवा के छात्र अपनी प्रतिभा, मेहनत और नए विचारों के माध्यम से फिल्म एवं कला जगत में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। आईएफएफआई में सुपवा की स्टॉल को लेकर फिल्म जगत से जुड़े लोगों व महोत्सव में पहुंचे प्रतिनिधियों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। यूनिवर्सिटी की यह पहल छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने के साथ-साथ संस्थान की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगी।

RELATED NEWS

Most Popular