Weather Updates : हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने में ही गर्मी की आहट सुनाई देने लगी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फरवरी महीने में रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेंगे।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवरों को ढीला कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बार- बार मौसम में बदलाव और सम्पूर्ण इलाके में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही। वर्तमान समय में किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ लगातार पश्चिमी हवाओं से और सूर्य देव की तपिश और चमकदार धूप खिली रहने से फरवरी महीने में तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को गर्मी का अहसास होने लगा है, क्योंकि पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली तक पहुंचते पहुंचते कमजोर पड़ जाती है।
17 फरवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर अब जल्दी ही उत्तरी हवाओं के स्थान पर पश्चिमी शुष्क हवाओं से और सूर्य की तपिश में बढ़ोतरी से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा आने वाले दिनों में लगातार तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि 17 फरवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से गरज चमक के बादलों के निर्माण से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी के साथ कुछ मध्यवर्ती में हिस्सों जिसमें 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा फतेहाबाद, हिसार,भिवानी, चरखी दादरी महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,झज्जर,गुरुग्राम,पलवल फरीदाबाद मेवात और एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की ही सम्भावना बन रही है। जबकि शेष हरियाणा विशेषकर उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरूक्षेत्र कैथल जींद करनाल पानीपत सोनीपत में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस पश्चिमी मौसम प्रणाली से ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा बल्कि सम्पूर्ण इलाके में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि होगी और सामान्य से अधिक होने लगेंगे। दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि रात्रि तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएंगे।

