Saturday, January 17, 2026
Homeहरियाणारोहतकपूर्व सीएम के पैतृक गांव निंदाना में पेड़ पर लटका मिला युवक...

पूर्व सीएम के पैतृक गांव निंदाना में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

पूर्व सीएम मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान निंदाना निवासी अमित (25 साल) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अमित बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया था। खेतों में जाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। लेकिन शादी के दो-चार दिन बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। इससे बाद अमित परेशान रहने लगा था।

RELATED NEWS

Most Popular