रोहतक नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिकारियो को निर्देश दिए गए थे कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य की निरंतर निगरानी की जाए। नगर निगम सफाई शाखा टीम अब निरंतर फिल्ड में कार्य कर रही है तथा गंदगी फैलाने वालों के चालान किए जा रहे है।
नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जा रहा है। घर-घर से कूड़ा लेने वालों वाहनों की संख्या बढ़वाई जा चुकी है। नगर निगम द्वारा अब गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से कार्य किया जाएगा। गुरुवार को भी नगर निगम की टीम द्वारा 4 चालान 65000 रुपए के किए गए जोकि बल्कि में सड़कों पर कूड़ा डाल रहे थे।
इसके अतिरिक्त आयुक्त डॉ आनंद शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में बने नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान उपनिगम आयुक्त को निर्देश दिए गए कि हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की संख्या बढाई जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर नागरिक सुविधा केन्द्र में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।