Thursday, August 27, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सभी होटल, पीजी और आवासीय प्रतिष्ठानों को रोहतक पुलिस के...

रोहतक में सभी होटल, पीजी और आवासीय प्रतिष्ठानों को रोहतक पुलिस के सख्त निर्देश

Rohtak News : रोहतक जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होम स्टे व अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगर उनके यहां कोई भी विदेशी नागरिक ठहरता है तो उसकी सूचना निर्धारित समय सीमा के तहत ऑनलाइन सी-फॉर्म(c form) के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे।

होटल संचालकों को विदेशी नागरिकों की आगमन की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है सभी संचालक विदेशी नागरिक का पासपोर्ट, वीजा व अन्य जरूरी दस्तावेजों को चेक कर सी फार्म भरना सुनिश्चित करें। सभी होटल संचालक होटल मे ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड रखेंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी अस्पताल/आर्युवेदा सैन्टर मे कोई विदेशी नागरिक इलाज करवाने के लिए आता है तो सम्बन्धित अस्पताल उस विदेशी नागरिक का सी-फॉर्म भरने का जिम्मेवार होगा ।

कोई भी संदिग्ध विदेशी व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी सूचना तुरन्त डायल 112 पर देंगे। नियमों की अवहेलना करने पर सम्बन्धित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होम स्टे व अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular