Friday, October 9, 2026
Homeहरियाणाराज्य एनएसएस पुरस्कार : 31अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

राज्य एनएसएस पुरस्कार : 31अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समन्वयकों, अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ‘राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26’ प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य एनएसएस सेल द्वारा विश्वविद्यालय तथा जिला एवं पॉलिटेक्निक स्तरीय एनएसएस इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 हेतु कुल 42 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए 1, जिला/पॉलिटेक्निक एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए 1, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं इकाई के लिए 30 तथा एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए 10 पुरस्कार शामिल हैं। समन्वयकों हेतु 3 वर्ष तथा कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों हेतु 2 वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों का सत्यापित रिकॉर्ड अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि केवल उचित माध्यम से भेजे गए नामांकन ही स्वीकार किए जाएंगे। सीधे भेजे गए, ई-मेल द्वारा प्रेषित या बिना दस्तावेजों वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, केवल एनएसएस के बैनर तले आयोजित गतिविधियां ही मान्य होंगी।

उन्होंने बताया कि संबंधित समन्वयकों को सत्यापित नामांकन पूर्ण प्रपत्रों के साथ 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्टेट एन०एस०एस० सेल, उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा सदन, सेक्टर-5, पंचकूला’ में जमा करवाने होंगे।

RELATED NEWS

Most Popular