Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकराज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रोहतक नगर निगम में छापा मारा, अधिकारियों व...

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रोहतक नगर निगम में छापा मारा, अधिकारियों व कर्मचारियों को घर से बुलवाकर दिलवाई एनडीसी

रोहतक। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार रात रोहतक नगर निगम में छापा मारा। घर जा चुके अधिकारियों व कर्मचारियों को वापस बुलाया गया। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स से सम्बंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई माह से घूम रहे रामगोपाल कॉलोनी के व्यक्ति को एनडीसी दिलवाई।

इस दौरान राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। उनकी फाइलों पर तत्परता से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि बेवजह काम न लटकाए जाएं।

रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, विकास व शुभराम ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि उन्होंने वर्ष 2022 व 2023 में प्लॉट लिए थे। रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी सालों से अपूर्वड है। प्लॉट लेने से पहले जमीन के मालिक अशोक कुमार, विकास कुमार व शुभराम ने जमीन का डेवलपमेंट फंड भी जमा करवाकर प्लॉट धारकों को रजिस्ट्रियां करवा दी थी।एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) भी प्राप्त कर लिया था। कुछ समय बाद नगर निगम ने इन रजिस्ट्रियों के डेवलपमेंट फंड व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के बावजूद भी उपरोक्त रजिस्ट्रियों वाले एरिया को अन अप्रूव घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इन रजिस्ट्रियों को अप्रूव किया जाए। जिसके बाद मंत्री सुभाष सुधा ने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। जिसके बाद शिकायत करता को एनडीसी दे दिया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular