Friday, October 25, 2024
Homeहरियाणाराज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : 28 व 29 अक्तूबर को लड़के व...

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : 28 व 29 अक्तूबर को लड़के व लड़कियों के विभिन्न इवेंट के होंगे ट्रायल

Haryana News : पलवल के जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खेल विभाग के आदेशानुसार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (पुरुष व महिला) सिनियर वर्ग 2024 प्रतियोगिता से पूर्व जिला स्तरीय टीम का चयन 28 व 29 अक्टूबर 2024 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल परिसर में विभिन्न इवेंट के ट्रायल के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभिन्न इवेंट के ट्रायल में लड़के व लड़कियों की 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर तथा लड़कों की 3 किलोमीटर व लड़कियों की 2 किलोमीटर की स्टीपल चेज, दोनों वर्गों की 5, 10 किलोमीटर तथा लड़कों की 20 किलोमीटर और लड़कियों की 5 किलोमीटर वॉक, लड़कों की 110, 400 मीटर व लड़कियों की 100, 400 मीटर हर्डल, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवेलियन थ्रो, लड़कों की डिकेथलॉन, लड़कियों की हैपेथलॉन, दोनों वर्गों की मिक्सड रिले खेल के ट्रायल शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular