Saturday, February 22, 2025
Homeदिल्लीनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : 18 लोगों की मौत, कई...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : 18 लोगों की मौत, कई घायल, प्रधानमंत्री मोदी जताता दुख

New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में अब तक 18 यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है। रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और मृतक यात्रियों के परिजनों और घायल यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएँ। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

वहीं भगदड़ पर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भगदड़ की घटना से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने संबंधियों को हादसे में खोया है, उनके लिए मैं प्रार्थना करता हूं. रेलवे की पूरी टीम प्रभावितों की मदद के लिए काम कर रही है।

रेलवे ने मृतकों की सूची की जारी

  1.  आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
  2.  पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
  3. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
  4. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
  5. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
  6. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
  7. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
  8. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  9. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  10. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
  11. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  12. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  13. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
  14.  पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
  15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
  16.  रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
  17.  बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
  18. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

रेलवे अधिकारी बोले -कैसे मची भगदड़

नॉर्थ रेलवे के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 14-15 की ओर आने वाली सीढ़ियों पर यात्रियों के फिसलकर गिरने से उनके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी। उच्च स्तरीय समिति द्वारा घटना जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular