बिहार के सारण पुलिस विभाग में पदाधिकारियों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसपी ने 11 पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने के साथ-साथ कई आरोप हैं। एसपी ने इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है।
4 महीने तक मनाते तक लापरवाही
सारण एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि एसपी ने अपराध गोष्ठी में कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक और पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने कई केस में न्यायलय में अंतिम प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया। साल 2024 के सितम्बर से दिसंबर तक लापरवाही बरती गयी थी।
इन 11 पुलिस पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई
जिन लोगों पर एक्शन हुआ है उस लिस्ट में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुफस्सिल पर्यवेक्षी पदाधिकारी कृपा सागर, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक किरण शंकर, एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, मुफस्सिल पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार का नाम शामिल है।
कर्त्तव्य में लापरवाही के आरोप में 11 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन किया गया धारित ।#SaranPolice #BiharHomeDept #HainTaiyaarHum #BiharPolice @bihar_police@ipskumarashish@IPRDBihar @BiharHomeDept @DigSaran @Saran_dm pic.twitter.com/JNQsvfeACU
— SARAN POLICE (@SaranPolice) February 17, 2025
इसके अलावे मढ़ौरा अंचल पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मशरक अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सोनपुर अंचल पुलिस निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, सोनपुर थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार और मढ़ौरा थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी विपिन कुमार का नाम शामिल हैं।